Uncategorized

कुशीनगर/ हाटा

हाटा के पिपरा कपूर की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि मृतका का काफी समय से सैफ अली पुत्र मोहम्मद सरफुद्दीन, निवासी पिपरा कपूर, थाना कोतवाली हाटा, से बात-चीत एवं मिलना-जुलना था। इसकी पुष्टी सीडीआर के माध्यम से भी हुई है। इसी बीच इम्तियाज अहमद उर्फ टिंकू, पुत्र मोहम्मद मैनुद्दीन, निवासी वार्ड नं. 10, अंबेडकर नगर, थाना कोतवाली हाटा भी मृतका से बात-चीत करने लगा था। इस बात को लेकर सैफ अली व टिंकू का आपस में झगड़ा भी हुआ था। दिनांक 10.07.2025 को इसी विवाद के कारण पुनः इनके बीच में झगड़ा हुआ और सैफ अली इसी बात को लेकर मृतका को थप्पड़ मार दिया। टिंकू अन्य लोगों के साथ मृतका के घर जाकर उसके परिजनों को यह बात बता दी। जिसको लेकर परिजनों द्वारा मृतका को डांटा और फटकारा गया, जिससे नाराज होकर मृतका घर से निकल गई और रात के अंधेरे में चकरी पट्टी नहर के पास चली गयी। जहां पर सैफ और टिंकू पहले से मौजूद थे और इसी बात को लेकर इन लोगों का आपस में वहां पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सैफ अली और टिंकू ने मृतका का मुंह दबा कर हत्या कर शव को हाटा रजवाहा नहर में फेंक दिये। गिरफ्तार करने वाली टीम हाटा प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, स्वाट प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह स्वाट टीम, एसआई संतराज यादव, एसआई गजानन पाठक, एसआई चन्द्रभूषण पाण्डेय चौकी प्रभारी सुकरौली, एसआई ओमप्रकाश गुप्ता, हेड कांस्टेबल सनातन सिंह, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार स्वाट टीम, हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम, हे0का0 राहुल सिंह स्वाट टीम शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button