Uncategorized

महराजगंज में ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत कस्बा में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवक ने आपा खोते हुए चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक रमजान उर्फ नाटे को हिरासत में ले लिया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पीड़िता को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button