Uncategorized
टेढ़वा घुघुली महराजगंज स्थित श्रीमती ढोलिया देवी सर्वहितकारी जू० हा० स्कूल में अंग्रेज़ी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई
जी न्यूज संवादाता
शमशाद अंसारी

जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया,
उक्त प्रतियोगिता में समस्त विद्यार्थियों ने अपनी लेखन कुशल शैली का अद्भुत प्रदर्शन किया l
आयोजनोपरांत उत्तीर्ण अभ्यर्थियों क्रमशः प्रथम स्थान पर रही कुमारी ज्योति उपाध्याय कक्षा 9 , द्वितीय स्थान कुमारी खुशी राय कक्षा 7, तथा तृतीय स्थान पर रही कुमारी विश्वामोहिनी पासवान कक्षा 8, को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से श्री सुरेश यादव, श्री नवीन जी, मोहम्मद आदिल, श्री जितेंद्र कन्नौजिया, श्रीमती पूजा यादव, श्रीमती पुनीता, श्रीमती सरिता देवी, कुमारी पुष्पांजलि गुप्ता, कुमारी सिंपल यादव, कुमारी रागिनी एवं श्री दीपेंद्र जी उपस्थित रहे