Uncategorized
श्रावण शिवरात्रि से पहले ASP बस्ती का निरीक्षण दौराकांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बस्ती।
श्रावण शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी कलवारी, प्रशिक्षु CO एवं भारी पुलिस बल के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया।

ASP ने फुटहिया व अमहट घाट पर भ्रमण कर मौके पर मौजूद ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी को सतर्क व संवेदनशील रहने का आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान ASP ने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स की तैयारी रहे, साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जाए।