Uncategorized

राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) ने किया केन्द्रीय विद्यालय के नए सत्र का शुभारंभ

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर।जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार को केन्द्रीय विद्यालय, पयागपुर के शैक्षणिक सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सी.बी. वर्मा ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।

श्री यादव ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होना जौनपुर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसे छात्रों और अभिभावकों के लिए एक “शैक्षणिक सौगात” बताते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने इस अवसर पर कहा कि जनप्रतिनिधियों और शासन के सहयोग से जनपद में विकास की रफ्तार तेज हुई है। केन्द्रीय विद्यालय का सत्र प्रारम्भ होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उप-प्राचार्य ए.के. सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button