Uncategorized

आरओ/एआरओ परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

-परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता, नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने की प्रशासन की तैयारी

-परीक्षा से पहले प्रशासन ने कसी कमर, केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर

बस्ती – आगामी आरओ/एआरओ परीक्षा की सुचारु एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज वाल्टरगंज, हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर एवं आरसीसी पब्लिक स्कूल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता व कार्यशीलता, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्ष

Related Articles

Back to top button