महराजगंज से बड़ी खबर – समाजसेवी व भाजपा नेता सीताराम पांडेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
महराजगंज ज़िले के घुघली क्षेत्र से दुखद खबर है। क्षेत्र के जुझारू समाजसेवी, किसान नेता और भारतीय मजदूर यूनियन के संस्थापक सदस्य सीताराम पांडेय का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।
सीताराम पांडेय न केवल समाजसेवी थे बल्कि एक मजबूत संगठनकर्ता भी रहे। उन्होंने मजदूरों और किसानों के हितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास पर देर रात से ही भीड़ उमड़ने लगी।
बुधवार को गंडक नदी के लक्ष्मण घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। उनके बड़े बेटे विनय पांडेय ने उन्हें मुखाग्नि दी।
राजनीति और मजदूर संगठनों से जुड़े कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस क्षति को क्षेत्र के लिए अपूरणीय माना जा रहा है।
परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि स्व. सीताराम पांडेय का ब्रह्मभोज 2 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर
