Uncategorized

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


देवरिया /मदनपुर

देवरिया। थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम जमीरा निवासी अमरेश त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर वरिष्ठ राजनेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वादी संतोष यादव की तहरीर पर थाना मदनपुर में अमरेश त्रिपाठी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 91/2025 धारा 356(3), 352 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके गांव जमीरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर समाज में वैमनस्य फैलाने का आरोप है। थाना मदनपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अभोरिक सिंह यादव, का0 आनंद प्रताप यादव और का0 विशाल गौरव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button