Uncategorized
कुदरहा ब्लॉक की बगही पंचायत में मजदूरी घोटाला, 273 मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टरोल
मानव सेवा मंच समाचार ब्यूरो चीफ विकास अग्रहरि

बस्ती।
कुदरहा ब्लॉक की बगही ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की गूंज थमने का नाम नहीं ले रही। बरसात के मौसम में ग्राम प्रधान ने 273 मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टरोल चलाया।
कागज़ों में मजदूरों की हाज़िरी दर्ज की गई, लेकिन धरातल पर न काम दिखा, न ही कोई मज़दूर। सरकारी खजाने से लाखों की बंदरबांट कर मेहनतकशों के हिस्से में सिर्फ़ धोखा पहुँचा।
गांव की जनता परेशान है, लेकिन प्रधान और सिस्टम के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। पंचायत में विकास की जगह भ्रष्टाचार की फसल लहलहा रही है।
रोजगार सेवक से लेकर ब्लॉक अफसरों तक की भूमिका संदेह के घेरे में है। सवाल उठता है कि जिला प्रशासन की चुप्पी आखिर किसकी मिलीभगत का नतीजा है?
जनता का सवाल — 273 मजदूरों की लूट पर कब होगी कठोर कार्रवाई, या यही है ‘सम्मान का नया मापदंड’?