घनश्याम कुशवाहाजी न्यूज क्राइम ब्यूरो महराजगंज
महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना अंतर्गत नेपाल बॉर्डर के नजदीक धमउर मटरा व सेमरहना के बीच ब्राउन शुगर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार आबकारी विभाग व स.सी.ब. के बड़ी कार्यवाही
आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने आज सूचना शाखा की सूचना पर थाना रामकोला जिला कुशीनगर के राहुल यादव को सेमरहना पुल से मटरा गांव जाने वाले रास्ते पर 56.50 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (हीरोइन) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया राहुल यादव मादक पदार्थ नेपाल राष्ट्र में ले जाकर बेचने की फिराक में था जिसे सीमा पार करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सेमरहना पुल से मटरा गांव जाने वाले रास्ते से मादक पदार्थ के साथ सीमा पार करने वाला है सूचना पर संयुक्त टीम के जवान आसपास के गन्ना के खेत में छुप गए और जैसे ही व्यक्ति उक्त रास्ते पर आया मौके पर ही दबोच लिया गया उक्त व्यक्ति के खिलाफ निचलौल थाने पर जुर्म धारा 08/21/23 स्वापक औषधि और मन प्रभावित मादक पदार्थ अधिनियम 1885 मुकदमा पंजीकृत कराया गया पूछताछ में इसमें जिस व्यक्तियों के सिंडिकेट में होने का नाम बताएं हैं उन पर नजर रखी जा रही है आने वाले दिनों में अवैध नशे के कार्य में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावकारी कार्यवाही की जाएगी। गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी आबकारी विभाग के वैभव कुमार यादव आबकारी निरीक्षक निचलौल प्रदीप कुमार बृजेश पाल कुमारी पूजा वह सशस्त्र प्रहरी बल के जवान हंसराज सुप्रिया यादव सहायक कमांडेंट कुलदीप कुमार ईश्वर चंद मनोज कुमार अनूप कुमार वह अमरनाथ आदि शामिल रहे यह कार्यवाही शनिवार रात्रि लगभग 8:30pm बजे के करीब किया गया
