Uncategorized

बलिया : बिजली विभाग के नाकामियों से परेशान जनता

“ब्यूरो आजमगढ़”

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में सर्वांगीण विकास की दावा करती रही हैं लेकिन कुछ विभागों के कर्मचारियों के काले कारनामे और विभागीय कार्यों में लापरवाही सरकार और जनता के विकास के मनसूबे पर पानी फेर रहे हैं,

इसी प्रकार प्रदेश में बिजली विभाग हैं जिसको दिन -पर दिन सुधारने और पारदर्शिता से काम करने का दावा किया जाता रहा हैं लेकिन जनपद बलिया में बिजली विभाग के कार्यों का कहानी किसी से छुपी नहीं हैं, सरकार भले ही बिजली विभाग को मजबूत कर रही हैं लेकिन बिजली विभाग अपने चोरी और नकारेपन से बच नहीं रहा हैं,

इसी प्रकार बलिया जनपद के रतसर पॉवर हाऊस का हाल हैं जिसका बिजली उपखंड कार्यालय सुखपुरा से जुड़ा हैं और रतसर पॉवर हाऊस के अपर अभियंता और बिजली उपखंड कार्यालय सुखपुरा सहित अधिशाषी अभियंता (द्वितीय खण्ड) बलिया का ध्यान और कर्तव्य निर्वहन की जिम्मेदारी रतसर के बिजली घर और रतसर बिजली घर के अवर अभियंता के रवैया जो उपभोक्ता के लिए हैं उस पर बलिया बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान केंद्रित नहीं हैं क्योंकि रतसर पॉवर हाऊस कभी भी सही ढंग से बिजली आपूर्ति नहीं कर पाता हैं यहां की बिजली आपूर्ति अधिकतर लो वोल्टेज जैसी समस्या और अन्य भिन्न – भिन्न समस्याओं से जूझता रहता लेकिन बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी का इससे कोई मतलब नही हैं क्योंकि कर्मचारियों का कमाई का जरिया तो रिश्वत और काले कारनामे जो हैं,
आज जब अधिकार की बात जनता करती हैं तो यहीं बलिया (रतसर)बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जनता को धमकाते हैं, लेकिन इससे भी सरकार को कोई मतलब नहीं हैं,

लेकिन समझने वाली बात हैं कि रतसर पॉवर हाऊस के कर्मचारियों और अधिकारियों का रवैया कब तक सुधरेगा ताकी जनता को बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े,

क्या राज्य सरकार इस तरह के मामलों पर काम नहीं करना चाहती जो पूरी तरह से जनता को लूटने और परेशान करने एवं सरकार के विभागीय नितियों को बदनाम करना चाहते हैं,

वर्तमान स्थिति के अनुसार बलिया जनपद के रतसर पॉवर हाऊस के विशेषत नामित पुर फिटर के अंतर्गत कार्यरत लाइनमैन या रतसर बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता के लापरवाही से बिजली आपूर्ति अधिकतर प्रभावित रह रही हैं जिससे की क्षेत्र की जनता में आक्रोश हैं।

Related Articles

Back to top button