जिला अध्यक्ष का चुनाव 10 अगस्त 2025 दिन रविवार को होगी
निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश कुशीनगर इकाई के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रबंधकों एवम प्रधानाचार्यो को सूचित किया जाता है कि संगठन के नए जिला अध्यक्ष का चुनाव दिनांक 10 अगस्त 2025 दिन रविवार को जूनियर हाई स्कूल पडरौना के प्रांगण में पूर्वाह्न 11 बजे से 2 बजे तक होगा। आप सभी को पुनः अवगत कराया जाता है कि चुनाव केवल अध्यक्ष पद के लिए होगा।अन्य पदों पर नव निर्वाचित अध्यक्ष अपने विवेकानुसार चयन करेंगें ।आप सभी से अनुरोध है कि नए जिला अध्यक्ष के चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में अपना पूर्ण योगदान देने का कष्ट करें। जिससे संगठन के लोकतंत्र को बनाए रखा जाए। यह सूचना संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष श्री शेषनाथ सिंह एवं जिला कमेटी के अन्य पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद संगठन के मीडिया प्रभारी नवल किशोर त्रिपाठी ने दिया है।