Uncategorized

सिंगरामऊ पुलिस ने गांजा के दो तस्करों को किया गिरफ्तार

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

बदलापुर। सिंगरामऊ पुलिस ने गांजा के साथ रंगे हाथ दो युवकों को गिरफ्तार किया दोनों युवकों के पास से 440 पुड़िया गांजा बरामद हुआ जानकारी के मुताबिक सिंगरामऊ थाना प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे एवं उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव की टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान बहरा पार्क के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी लिए तो उनके बैग में गांजा का जखीरा मिला एक युवक ने अपना नाम सोनू सिंह पुत्र स्व . सीताराम सिंह मैनुद्दीनपुर ,थाना तेजीबाजार जौनपुर का रहने वाला है उसके पास से 145 पुड़िया गांजा मिला एवं दूसरा युवक अपना नाम आशीष गौतम पुत्र रामआसरे गौतम के रूप में हुई वह सलामतपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर का रहने वाला है उसके पास से 295 पुड़िया गांजा बरामद हुआ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके सिंगरामऊ थाने में मु०अ०स० 114/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है , पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है , इस कार्यवाही से क्षेत्र में नशे के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता है

Related Articles

Back to top button