Uncategorized
आदर्श नगर पंचायत मुंडेरवा के अध्यक्ष ने धूमधाम से मनाया राखी का त्यौहार🎉
मुंडेरवा। आदर्श नगर पंचायत मुंडेरवा के अध्यक्ष ने भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया। इस अवसर पर बहनों ने अध्यक्ष जी की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।
अध्यक्ष ने भी बहनों को उपहार व मिठाई देकर उनके जीवन में खुशियों की बरसात की दुआ मांगी। कार्यक्रम में स्थानीय लोग, पार्षदगण और पंचायत कर्मी भी मौजूद रहे।
राखी के इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा— “यह त्योहार सिर्फ रिश्तों का नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और प्रेम का बंधन है।”

विकास अग्रहरि
9555581976