Uncategorized
देवरिया में सपा का आक्रोश प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद भड़के कार्यकर्त्ता, देवरिया के सुभाष चौक पर रोड किया जाम।
देवरिया।
वोट चोरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव चुनाव आयोग को घेरने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की और फिर उनकी गिरफ्तारी कर लीं गई।
उसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रोड पर आ गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया, यह तस्वीरें सिविल लाइन रोड देवरिया की है, जहां देवरिया पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दिया।