Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर👉#पुलिसअधीक्षककुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के अन्तर्गत पुलिस लाइन से तिरंगा दौड़ का कराया गया आयोजन-👉#पुलिस_अधीक्षक द्वारा स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ तिरंगा लेकर लगाई गई दौड़-👉बारिश के बीच दोगुने उत्साह के साथ तिरंगा दौड पूरी

79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत पुलिस लाइन कुशीनगर से एक तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा ने स्वयं तिरंगा थामकर उत्साहपूर्वक दौड़ लगाई गई। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान जागृत करना तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश प्रसारित करना है।

👉 तिरंगा दौड़ का शुभारंभ पुलिस लाइन कुशीनगर से हुआ, जो रविन्द्रनगर धूस होते हुए सोहरौना तक आयोजित की गई। तिरंगा दौड़ के दौरान बारिश शुरू हो गई, किंतु इससे पुलिस कर्मियों का जोश कम नहीं हुआ। बारिश के बीच दोगुने उत्साह के साथ सभी ने तिरंगा दौड़ को पूर्ण किया, जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना।

👉इस दौड़ में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा थामकर दौड़ लगाई और “जय हिंद”, “वंदे मातरम” जैसे गगनभेदी नारों के साथ देशभक्ति का माहौल सृजित किया।

संवाददाता अरुण गुप्ता

Related Articles

Back to top button