Uncategorized

बलिया : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

     विवेक कुमार 

( जी न्यूज संवाददाता – इंदरपुर)

स्वतंत्रता दिवस से पहले बलिया में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई की,खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को विभिन्न दुकानों से मिठाई के नमूने एकत्र किए,
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने शंकरपुर स्थित बंगाली स्वीट हाउस से पेड़ा का नमूना लिया,तिमुहानी बॉसडीह रोड स्थित मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू के दो नमूने लिए गए,साथ ही सती स्थान बॉसडीह रोड से गुलाब जामुन का एक नमूना संग्रहित किया गया,सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने उपभोक्ताओं को गहरे रंगीन मिठाईयों की खरीदारी से बचने की सलाह दी, उन्होंने मिठाई निर्माताओं और विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे मिठाईयों में खाद्य रंग का प्रयोग निर्धारित मात्रा में ही करें,यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ और सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ मंडल के आदेश पर की गई,टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश, पुरन्दर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य स्वतंत्रता दिवस से पहले बलिया में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई की,खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को विभिन्न दुकानों से मिठाई के नमूने एकत्र किए,
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने शंकरपुर स्थित बंगाली स्वीट हाउस से पेड़ा का नमूना लिया,तिमुहानी बॉसडीह रोड स्थित मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू के दो नमूने लिए गए,साथ ही सती स्थान बॉसडीह रोड से गुलाब जामुन का एक नमूना संग्रहित किया गया,सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने उपभोक्ताओं को गहरे रंगीन मिठाईयों की खरीदारी से बचने की सलाह दी,उन्होंने मिठाई निर्माताओं और विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे मिठाईयों में खाद्य रंग का प्रयोग निर्धारित मात्रा में ही करें,
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ और सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ मंडल के आदेश पर की गई,टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश, पुरन्दर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य।

Related Articles

Back to top button