Uncategorized

जिले का यूरिया बिहार जा रहा है। यहां के किसानों के खतौनी पर समितियों से यूरिया लेकर महंगे दाम पर बेच दिया जा रहा है। बुधवार को अमवा बंधे का निरीक्षण करने तमकुहीराज एसडीएम पहुंची थी, इस दौरान दो बाइक से आठ बोरा यूरिया लेकर बिहार में जाते हुए रोका।पूछताछ में कोई जानकारी नहीं देने पर पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों बाइक सवार बिहार के रहने वाले हैं और यूरिया बिहार लेकर जा रहे थे। इसके बाद एसडीएम फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि दो बाइक आठ बोरी खाद के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संवाददाता अरुण गुप्ता

Related Articles

Back to top button