बलिया: स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य का सम्मान
विवेक कुमार

( जी न्यूज संवाददाता – इंदरपुर)
प्राथमिक विद्यालय यादव बस्ती छिबी शिक्षा क्षेत्र चिलकहर बलिया
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त के अवसर पर परमारि प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ,
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य (कौशल सिंह)को उनके दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट प्रबंधन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया,
ग्राम प्रधान ने कहा कि(कौशल सिंह)ने विद्यालय को न केवल शैक्षिक स्तर पर ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और नवाचार में भी मिसाल कायम की है,
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य की मेहनत और ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से विद्यालय का वातावरण प्रेरणादायक और प्रगतिशील बना है,
ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रर ए गए तथा अंत में सभी को मिठाई वितरित का गई।