Uncategorized

थार से कर रहे थे स्टंटबाजी, कुशीनगर पुलिस ने कांटा23 हजार का चालान

स्थान: पनियहवा पुल, (कुशीनगर)
कुछ युवक थार गाड़ी पर स्टंटबाजी करते हुए सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे, लेकिन यह मस्ती उन्हें भारी पड़ गई!

थार की छत और बोनट पर बैठकर वीडियो बनाना इन युवकों को उस वक्त महंगा पड़ गया जब वीडियो वायरल हो गया और पुलिस तक पहुंच गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार का ₹23,500 का चालान काट दिया और स्टंटबाजी करने वालों की पहचान भी शुरू कर दी है।

सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करना केवल आपके लिए ही नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करना अपराध है – सावधान रहें, सुरक्षित रहें!

संवाददाता अरुण गुप्ता

Related Articles

Back to top button