Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर
कोहरगड्डी की नालियाँ पूछ रही हैं – हमारा सफाईकर्मी कब आएगा?
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के ग्राम सभा कोहरगड्डी की हालत ये है कि एक साल से एक भी सफाईकर्मी नहीं तैनात है। ग्रामीणों को अब खुद ही झाड़ू उठानी पड़ रही है, और ग्राम प्रधान को नाली में उतर कर सफाई करनी पड़ रही है।
आवेदन? कर चुके हैं!
अनुरोध? बार-बार किया!
नतीजा? ब्लॉक प्रशासन गहरी नींद में!
लगता है ब्लॉक ऑफिस में सफाई सिर्फ कागज़ों पर होती है — फाइलों की धूल झाड़ी जाती है, लेकिन कोहरगड्डी की गलियों में गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है।
क्या ब्लॉक प्रशासन सिर्फ त्यौहारों या अफसरों के दौरे पर ही जागता है?

संवाददाता अरुण गुप्ता