Uncategorized

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई के आदेश, 24 स्कूलों को अंतिम नोटिस, जुर्माना वसूली की तैयारी।

✍️ #देवरिया_
देवरिया जिले में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने 24 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए विद्यालय को कम से कम एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने और वसूली भू-राजस्व की भांति सुनिश्चित करने के आदेश दिया हैं।

♦यह कार्रवाई शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के तहत की जा रही है। इस संबंध में पूर्व में 02 जुलाई 2025 को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।

✍️देवरिया जनपद में अंतिम नोटिस में शामिल गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची इस प्रकार है,

🔷01. बुद्धा पब्लिक स्कूल, इटवा (बैतालपुर),

🔷02. के.डी. एकेडमी, बरहजिया मोड़ (बैतालपुर),

🔷03. सनराईज एकेडमी, सुदामा चौक (बैतालपुर),

🔷04. सी.एस. एकेडमी, मेदनापुर (बैतालपुर),

🔷05. विद्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सुदामा चौराहा (बैतालपुर),

🔷06. आईडियल एकेडमी, तरकुलवा,

🔷07. आक्सफोर्ड कोचिंग सेंटर, तरकुलवा,

🔷08. जीनीयस एकेडमी, कठिनइयां (देवरिया सदर)

🔷09. लिटिल लोटस सेंट्रल कोo इंस्टीट्यूट, सुरौली बौराहा (देवरिया सदर),

🔷10. शिवकिरण वैली, खोराराम चौराहा (देवरिया सदर),

🔷11. बी.एस. पब्लिक स्कूल, धमउर परशुराम (देवरिया सदर)

🔷12. एम.डी. पब्लिक स्कूल, दूलहू (देवरिया सदर),

🔷13. बाबा विश्वनाथ हायर सेकेंड्री स्कूल, फुलवरिया लच्छी (देवरिया सदर),

🔷14. सरस्वती ज्ञान मंदिर, फुलवरिया करन चौराहा (देवरिया सदर),

🔷15. रेड राज किड्स वैली स्कूल, भीखमपुर रोड (नगर क्षेत्र),

🔷16. जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, वैदा बांसपार (देवरिया सदर),

🔷17. बब्बन सिंह पब्लिक स्कूल, हरैया (देवरिया सदर),

🔷18. चैतन्य एकेडमी, राघव नगर (नगर क्षेत्र),

🔷19. स्पार्क एकेडमी, राघव नगर (नगर क्षेत्र),

🔷20. द रेनबो हाइट्स, राघव नगर (नगर क्षेत्र),

🔷21. स्व. हरिशंकर मिश्र प्रा.वि., चकियवां ढाला (नगर क्षेत्र),

🔷22. यूरो किड्स/ए.डी. एकेडमी, हनुमान मंदिर (नगर क्षेत्र),

🔷23. वाईल्डहुड चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर चकियवां (नगर क्षेत्र),

🔷24. एम.के. कान्वेंट स्कूल, न्यू कॉलोनी (नगर क्षेत्र देवरिया)

✍️इस सभी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में कार्यवाही न करने पर विद्यालय प्रबंधकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी और जुर्माने की धनराशि भू-राजस्व की तरह वसूली जाएगी। इस नोटिश जारी के बाद शहर में हलचल मच गया है और गैर मान्यता प्राप्त चलने वाले विद्यालयों को लेकर समाज में तरह – तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है

Related Articles

Back to top button