संवादाता- राहुल कुमार कुशवाहा(जी न्यूज घुघली)
महाराजगंज जिला के घुघली ब्लॉक के चौमुखा ग्राम पंचायत के चौमुख गांव के दलित बस्ती के घरेलू पानी की निकासी का कोई व्यवस्था न होने के कारण बस्ती के लोग गंभीर बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं वहां पर मौके से बस्ती के लोग इस समय टाइफाइड ,मलेरिया दाद, फुंसी व खुजली से जूझ रहे हैं| गांव वालो का कहना है कि पानी का जमाव गांव के दलित बस्ती में बने अंबेडकर पार्क में जमा हो रहा है जिससे बस्ती वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है गांव वालों ने बताया कि यह सूचना मौके के प्रधान, सेक्रेटरी , लेखपाल ,ए डी ओ पंचायत व वीडियो को अवगत कराया जा चुका है और साथ ही थाना समाधान दिवस पुरैना, तहसीलदिवस महराजगंज व जिलाधिकारी महोदय महाराजगंज को भी लिखित जानकारी दिया जा चुका है |इसमें अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हुआ है । ग्राम प्रधान ,सचिव व लेखपाल जी का कहना है कि मैं कार्य योजना में डाल दिया हूं लेकिन जमीन की मुहैया बस्ती के लोग करवा दे तो हम लोग नाली का काम करवा देंगे । इस तरह से सभी संबंधित विभाग के लोग अपना पलड़ा झाड़ते हुए अपने आप को दरकिनार कर ले रहे हैं|इसमें कोई भी उचित कारवाही नहीं किया जा रहा है ना ही कोई उचित समाधान निकाला जा रहा है गांव वालों का कहना है कि कोई उचित समाधान निकालकर जल जमाव से बस्ती को बचाया जाए गांव के लोग मुन्ना भारती, राजेंद्र प्रसाद, रामधनी ,जोगी ,दिलीप, सूरज कुमार निगम, सुकालू ,विनय गौतम ,रामदयाल, मनीष कुमार गौतम ,सिग्मा, राजेश, चंद्रभान हरिशंकर, रामसमुझ ,वीर बहादुर, सुरेंद्र प्रसाद ,दीपक ,राजकुमार ,व महिलाएं कुसुम, अनाड़ी ,कमली, मंजू, शीला, संगीता, सरिता ,आशा देवी, मीणा ,रिंग रेनू इतियादी लोग का कहना हैं कि अगर अगर मामले की कोई कार्यवाही नहीं होती है तो डीएम ऑफिस की घेराव करेंगे
