यूरिया की किल्लत से किसान परेशान
दीनदयाल पाण्डेय
मण्डल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर
टेकुआटार । यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। खाद के लिए किसान भटक रहे हैं। बुधवार को सुबह समिति पर आए किसान खाद न मिलने से नाराज होकर सिधावे सहकारी समिति पर सचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द खाद उलब्ध कराने का आश्वासन दिया।रामकोला ब्लॉक के सिधावे सहकारी समिति पर बुधवार को किसानों ने सचिव शुभनारायन राव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि सचिव समय से कभी आते नही है। निर्धारित मूल्य से ज्यादा यूरिया खाद का दाम लेते हैं। कोई किसान पूछ दे तो विवाद करने लगते हैं। पांच दिन पूर्व सचिव और किसानों के बीच खाद वितरण के दौरान विवाद भी हुआ था। आरोप है कि सचिव अपने रिश्तेदारों व चहेतों को खाद पहले दे देते हैं उसके बाद ही वितरण करते हैं। किसान सुबह गोदाम पर पहुंचे तो गोदाम पर ताला लटका हुआ था,इसमे किसान नाराज हो कर नारेबाजी करने लगे। किसान अजय कुमार, रामाश्रय, सुरेश, जयराम, किशोरी, सरफराज, सलामत, फिरोज, शोहराब, इसरार, मंजू देवी, कलावती देवी, सरोज, शिला देवी, सीमा देवी, लगनी देवी, मराछी देवी का कहना है का सचिव के खराब व्यवहार से खाद के लिए आने वाले किसानों से विवाद हो रहा है। किसान सुबह से ही खाद के लिए कतार में खड़े थे, लेकिन गोदाम नहीं खुला। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया ने जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह से मोबाइल पर बात किया। जल्द ही समिति पर खाद पहुंचने की बात जिला कृषि अधिकारी कहा। जिला एआर कुशीनगर नीरज कुमार गोंड ने कहा कि बहुत जल्द ही यूरिया की रैक आ रही है पूरे जनपद में यूरिया की कमी नहीं होगी।