राजपुर खुर्द से करैलीया अड्डा बाजार जाने वाली सड़क खराब लोगो में आक्रोश
महराजगंज लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र राजपुर खुर्द गांव से करैलीया अड्डा बाजार जाने वाली सड़क रोड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है सड़क पर बरसात के समय पानी। ठेहूंन भर रोड पर लग जाता है जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को जाने में हो रही है काफी मुश्किल एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों की हालात को सुधारने व बनाने के लिए अपने अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया है लेकिन सरकार के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के कानों में जु तक नहीं रेंग रहा है जो कि सरकार के आदेशों को ताक पर रखकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़े हुए हैं

जानकारी के अनुसार आज के कुछ समय पहले जब ये सड़क बनकर तैयार हुआ था तो राजपुर खुर्द के लोग अड्डा जाने के लिए खुश हुए थे
वहीं राजपुर खुर्द के गांव के सता हुआ करैलीया के लोग भी खुश हुए थे कि हम लोग बाजार करने मुड़ली जाने के लिए और हमारे बच्चों को स्कूल जाने के लिए और अड्डा बाजार के पावर हाउस के लोग भी खुश हुए हैं नजर आ रहे थे कच्ची सड़क होने से राहगीरों व स्कूली बच्चों के लोग काफी समस्या का सामना करना पड़ता है खास कर बरसात के समय सड़क पर पानी ठेहून भर जाता है राहगीरों और स्कूली बच्चों को दिक्कत झेलनी पड़ती है जाने में काफी मुश्किल दुशवारियों का सामना करना पड़ता है वहीं राजपुर खुर्द एवं करैलीया गांव के अधिकांश लोगों का कहना है कि अब इस समय सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है छोटी छोटी गिट्टियां उधड़ने लगी है और सड़क टूटने लगा जिसके कारण बड़ी बोल्डर गिट्टियां भी पूरी तरह से दिखाई दे रही है जिससे कई बार राहगीर और स्कूली बच्चों गिरकर चोट भी खा जाते हैं ये मुख्य सड़क कई गांव को जोड़ती है जिससे हमेशा इस पर लोगों का राजपुर खुर्द से अड्डा बाजार और करैलीया से मुड़ली चौराहा आना जाना रहता है इस दोनों गांवों के अधिकांश लोगों ने फिर से इस रोड को बनाने व मरम्मत करने हेतु संबंधित अधिकारियों व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग की है
युवा समाज सेवी विनय मिश्रा, विशाल वरुण, सतीश पटेल, विभूति पटेल, कुलदीप पटेल,सरोज पटेल,राजन जयसवाल, सन्नी पटेल,
जयराम पटेल, सदानंद यादव,राजन यादव, आदि लोग मौजूद रहे