जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई सम्पन्न
जनपद में संचालित पंजीकृत/अपंजीकृत एवं पंजीकरण हेतु आवेदन किए गए अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराएं – डीएम

जिला अस्पताल में बिचौलियों पर कार्यवाही न होने पर संलिप्त चिकित्सकों पर होगी कार्यवाही -डीएम
28 अगस्त सूचना विभाग कुशीनगर।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
स्वास्थ्य समिति की बैठक में संस्थागत प्रसव, आशा बहुओं के भुगतान, बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती माताओ की जांच, मंत्रा पर डाटा फीडिंग, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जन्म पंजीकरण, गर्भवती मां के उपचार की स्थिति आदि पर समीक्षा हुई।
बैठक में आशा बहुओं के कार्यों की मॉनिटरिंग, कौन आशा कार्य करती है कौन नहीं करती है के संबंध में गहन पुछ ताछ कर कहा क्या एम वाई सी कंट्रोल नहीं कर पा रहे है ऐसी गैर जिम्मेदाराना रवैया पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।
जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा दौरान तमकुहीराज में पंजीकृत हॉस्पिटल की जानकारी