Uncategorized

गृह, रक्षा मंत्री समेत कई पदाधिकारियों को पत्र भेज सुर्यदेव कुमार ने मांगी बिना वेतन सबसे जोखिम भरी सैन्य सेवा

ऐसे युवा को दिल से सलाम

महराजगंज (उत्तर प्रदेश)
देशभक्ति कोई दिखावा नहीं, वह दिल की आवाज़ है जो किसी भी कीमत पर देश के लिए लड़ने का जुनून जगाती है। महराजगंज के 28 वर्षीय सुर्यदेव कुमार ने बिना वेतन, बिना किसी स्वार्थ के देश की सबसे जोखिम भरी और चुनौतीपूर्ण सैन्य सेवा में शामिल होने का प्रण लिया है। वह चाहते हैं कि उन्हें ऐसी ड्यूटी दी जाए जहां दिन-रात जान का खतरा हो, ऐसी जगह जहां जाने की हिम्मत कोई नहीं दिखाता।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम चैनपुर पोस्ट भगीरथपुर निवासी सुर्यदेव ने भारत सरकार के गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री BSF DG, राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और अपने सांसद को पत्र भेजकर निस्वार्थ भाव से सबसे जोखिम भरे और कठिन सैन्य मोर्चे पर सेवा का अवसर मांगा है। सुर्यदेव कहते हैं, “मुझे पद या वेतन नहीं चाहिए, बस मुझे उस मोर्चे पर तैनात किया जाए। जहां सबसे ज्यादा जान का खतरा हो। मेरा जीवन भारत माता को समर्पित है।
उन्होंने भरोसा दिया है। कि विपरीत परिस्थितियों में वे पीछे नहीं हटेंगे और केवल एक विनती की है। कि सरकार उनके माता-पिता का ध्यान रखे। हाल ही में सुर्यदेव ने BSF HCM भर्ती की PST एवं PET परीक्षाएं सफलतापूर्वक पास की हैं। और वे आगे की प्रक्रिया में जुटे हैं।
क्षेत्र के लोगों ने सुर्यदेव के इस साहसी और निस्वार्थ फैसले पर गर्व जताया है। उनका कहना है कि आज के समय में ऐसा जज़्बा और सच्ची देशभक्ति बहुत कम देखने को मिलती है। ऐसे युवा पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं।

Related Articles

Back to top button