Uncategorized

पीलीभीत में जमीन: विवाद बेचेलाल की न्याय की गुहार

पीलीभीत:- कलीनगर तहसील में एक जमीन विवाद का मामला सामने आया है। बेचेलाल नामक व्यक्ति ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। आरोप है कि करन सिंह, रामपाल और कुछ अन्य लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। बेचेलाल का कहना है कि उनकी जमीन गाटा संख्या 189 करवा 0.3320 हेक्टेयर ग्राम भैरोंकलां तहसील कलीनगर परगना पूरनपुर जिला पीलीभीत में स्थित है। जमीन के कागजात खतौनी में बेचेलाल का नाम दर्ज है। आरोप है अधिकरी समेत उक्त करन सिंह और रामपाल जेसीबी लेकर जमीन पर पहुंचे और बाउंड्री तोड़ने की कोशिश की। जब बेचेलाल ने कोर्ट का स्टे आदेश दिखाया तो वे आग बबूला हो गए और कहा कि वे ऐसे स्टे का पालन नहीं करेंगे इस मामले में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पीलीभीत ने 31 मई 2025 को एक आदेश पारित कर करन सिंह और रामपाल को जमीन पर कब्जा करने से रोक दिया था। इसके बावजूद तहसील के कर्मचारी और आरोपी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। बेचेलाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से न्याय की गुहार लगाते हुए बेचेलाल ने कहा है कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया जाए और उनकी जमीन की बाउंड्री न तोड़ी जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और बेचेलाल को न्याय मिलता है या नहीं।

Related Articles

Back to top button