Uncategorized
पूरनपुर में अधिवक्ताओं का रोष: एसडीएम और तहसीलदार को हटाने की मांग
पीलीभीत:- पूरनपुर में अधिवक्ताओं ने एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री के निर्देशानुसार समस्त अधिवक्ता बंधुओं को सूचित किया गया है कि एसडीएम न्यायालय में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार को लेकर तमाम अधिवक्ताओं द्वारा शिकायत कर अवगत कराया जा रहा है कि न्यायालय में बिना सुविधा शुल्क लिए कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम और तहसीलदार को हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि इन अधिकारियों की वजह से न्यायालय में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और बिना सुविधा शुल्क के कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी जसविंदर सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस मुद्दे पर अधिवक्ताओं में काफी रोष है और वे जल्द ही इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेंगे।
