Uncategorized

शिक्षक कौन है ?कैसे बताऊँ कि होता शिक्षक कौन है,यही तो मिटाते अज्ञानता का मौन है |बंजर मस्तिष्कों पर ये ज्ञान की फुहार हैं,असफलताओं के मध्य ये सफलता का हार हैं,मायूस बच्चों के जीवन में चेतना की बहार हैं,डॉक्टर, वैज्ञानिक, अभियंताओं के ये ही रचनाकार हैं,हम देखते हैं जो स्वप्न ये करते वो साकार हैं,इससे अधिक मैं क्या कहूँ हमारे जीवन का आधार हैं,इतने आवश्यक जैसे भोजन में नौन है,कैसे बताऊँ कि होता शिक्षक कौन है ?होते हैं नाराज जब हम विलंब से आते हैं,एक बार ना समझे तो बारंबार समझाते हैं,कहते हैं उपयोगी है जो भी हम पढ़ाते हैं,रह जाए कोई पीछे तो आगे वो बढ़ाते हैं,जीवन की ऊँचाइयों तक हमको पहुँचाते हैं,हमारे अस्तित्व को हमसे मिलवाते हैं,उनकी दृष्टि में कोई सवाया ना पौन है,कैसे बताऊँ कि होता शिक्षक कौन है ?शिक्षक ने ही हमें सन्मार्ग दिखाया है,सच्चे पथ प्रदर्शक की तरह चलना सिखाया है,अंतर फैले तिमिर को भी तो मिटाया है,प्रचंड फैली धूप में शीतल सी छाया है,ज्ञानार्जन करके लौटा है जो भी पास आया है,सत्य मानो आप में ही ईश्वर समाया है,जीवन में मुख्य आप हैं, शेष सब गौण है,कैसे बताऊंँ कि होता शिक्षक कौन है ?अंतिमा सिंह चंदेल

Related Articles

Back to top button