Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर

दिनांक 29.08.2025 को थाना कुबेरस्थान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेमरा हरदो में उत्कर्ष सिंह की हुई हत्या के सम्बन्ध में मु0अ0स0- 190/2025 धारा 191(2)/103/352/351(3)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना में सम्मिलित 04 अभियुक्तों को दिनांक 31.08.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक 03.09.2025 को थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित अभियुक्त राजू यादव पुत्र रामप्रसाद यादव ग्राम सेमरा हर्दो थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अब तक कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0- 190/2025 धारा 191(2)/103/352/351(3)/3(5) बीएनएस थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त-
राजू यादव पुत्र रामप्रसाद यादव ग्राम सेमरा हर्दो थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

बरामदगी विवरण-

  1. एक अदद अपाची मो0सा0 UP 57 BY 0089
  2. एक अदद मोबाईल फोन

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक श्री अश्वनी कुमार राय थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
2-व0उ0नि0 श्री राजेश कुमार गौतम थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
3- उ0नि0 श्री राहुल कुमार सिह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 श्री सौरभ यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
5-का0 इन्द्रेश चौहान थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
6- का0 विन्देश्वरी राय थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

Related Articles

Back to top button