हिन्दु नाबालिक किशोर को प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन कराने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
वादिनी राबड़ी देवी,पत्नी श्री महेंद्र कुशवाहा, निवासी मंशा छापर, थाना हनुमानगंज,जनपद कुशीनगर द्वारा थाना खड्डा पर सूचना दिया गया कि कोहरगड्डी मदरसा के प्रधानाचार्य मुजीबुर्रहमान ने उनकी आर्थिक स्थिति का लाभ उठाकर उनके पुत्र का धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम नूर आलम रखकर मदरसे में रख लिया है तथा पुत्र को वापस मांगने पर मुजीबुर्रहमान ने धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रकरण में थाना खड्डा पर मु0अ0सं0 0274/2025, धारा 115(2), 352, 351(3) BNS व धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मुजीबुर्रहमान को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ विवरण
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने वादिनी के आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर मुफ्त भोजन, कपड़े व शिक्षा का प्रलोभन देकर उसके पुत्र का धर्मपरिवर्तन कराया। जिसके बाद उसके पुत्र का नाम नूर आलम रखकर उसे मदरसे में रख लिया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 0274/2025, धारा 115(2), 352, 351(3) BNS व धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियोग
मुजीबुर्रहमान पुत्र मुहम्मद हुसैन निवासी पकड़ी दीक्षित थाना भितौली बाजार जनपद महाराजगंज, हा0मु0 कोहरगड्डी मदरसा(प्रधानाचार्य) थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय थाना खड्डा जनपद कुशीनगर ,उ0नि0 शर्मा सिंह यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर,उ0नि0 शंशाक राय थाना खड्डा जनपद कुशीनगर,का0 विश्वजीत यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर