इसरावती देवी डिग्री कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई संपन्न
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

सुल्तानपुर। जिले के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत करौदी कला कमरपुर हरिपुर में स्थित इसरावती देवी डिग्री कॉलेज में आज बीएड प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई जानकारी के मुताबिक पिछले 2012 से ये कॉलेज बिजेथुआ महावीरन से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है पठन पाठन का कार्य अच्छे शिक्षकों द्वारा आज लगभग 13 वर्षों से किया जा रहा है कॉलेज के निदेशक वीरेंद्र मिश्रा अनुशासन के प्रति बहुत ही गंभीर रहते हैं कॉलेज परिसर हर सुविधाओं से लैश है कॉलेज का संबंध डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से है जिसमें आज बीएड प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा विश्वविद्यालय की तरफ से एग्जामिनर डॉ वीपी सिंह द्वारा लिया गया इसरावती देवी कॉलेज की बीएड की विभागाध्यक्ष डॉ शशि मिश्रा कॉलेज के प्राचार्य गुप्ता जी उपस्थित रहे बीएड के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आपके जानकारी के मुताबिक कॉलेज में बीएससी, एमएससी, डी एल एड, बी टी सी, बीएड और अन्य भी कोर्सों का संचालन होता है शिक्षक के साथ परिणाम भी शत प्रतिशत होते है कॉलेज में अनुशासन का विशेष ध्यान दिया जाता है।