Uncategorized

उत्तर प्रदेश.वि.वि.विद्यालय प्रबंधक संघ रामकोला अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए अमित श्रीवास्तव

दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

कुशीनगर:–उप्र.वि.वि.विद्यालय प्रबंधक संघ ब्लाक इकाई रामकोला जनपद कुशीनगर के पदाधिकारियों का गठन जिलाअध्यक्ष रविन्द्र तिवारी के अध्यक्षता में एस. एल. डी.आक्सपोर्ड पब्लिक स्कूल रामकोला में संम्पन हुआ । इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महेश राव तथा अध्यक्षता रामनरेश बरनवाल ने किया । इस बैठक में ब्लाक पदाधिकारियों का गठन हुआ जिसमे ब्लाक संरक्षक राजू दीक्षित,ब्लाक अध्यक्ष ,अमित श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष रामनरेश बर्नवाल,महामंत्री चंद्रिका प्रसाद ,मंत्री प्रफुल्ल कुमार पटेल,सूचना मंत्री अतुल मिश्रा,संगठन मंत्री विजय पाण्डे मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह बनाए गए । सभी पदाधिकारियों ने अपने पद के अनुरूप कार्य करने का आसवासन दिया । संचालन जिला उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार सिंह ने किया । इस मौके पर जिला कोषा अध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डे, संगठन मंत्री महन्त यादव,खड्डा ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष कपीलदेव तिवारी,नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष मनोज प्रताप शर्मा जी तथा बैठक की शोभा बढ़ा रहे अवधेश राव, लालमन पटेल, सद्दाम हुसैन ,संदीप पाण्डे, बब्बलू पाण्डे,शिव कुमार तिवारी,सच्चितानंद पाण्डे,शंकर प्रसाद,इमरान खान,अरविन्द कुमार पाण्डे, मनोज आदि प्रधानाचार्य/ प्रबंधक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button