Uncategorized

रोजगार महाकुंभ-2025 में 10,000 से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर

देवरिया 10 अक्टूबर 2025

जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निदेशक, सेवायोजन निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देश तथा सहायक निदेशक (सेवायोजन) गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर के समन्वय में दो दिवसीय नि:शुल्क रोजगार महाकुंभ-2025 का आयोजन दिनांक 14 व 15 अक्टूबर 2025 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार महाकुंभ में विभिन्न सेक्टरों में 10,655 से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान की प्रतिष्ठित कम्पनियों में चयन के अवसर भी प्राप्त होंगे। उपलब्ध पदों में कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर (रिगिंग), मोबाइल पंप ऑपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर, फोरमैन (सिविल), हेवी ड्राइवर, शटरिंग कारपेंटर, टेक्निकल क्लर्क और कंस्ट्रक्शन हेल्पर जैसे पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹24,000 से ₹1,20,769 तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
रोजगार महाकुंभ हेतु रिक्तियां रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपलोड कर दी गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
रोजगार महाकुंभ से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी टोल फ्री नम्बर 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button