Uncategorized
बलिया में शासन ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता की ददरी मेले से जुड़ी सभी शक्तियां सीज कर दी हैं….
अब मेले की पूरी जिम्मेदारी डीएम बलिया के हाथों में होगी…. डीएम की रिपोर्ट में कहा गया था कि चेयरमैन ने मेले की जमीन और आयोजन से जुड़े आदेशों की अनदेखी की और अपने पद का गलत इस्तेमाल किया…. इसी रिपोर्ट के बाद शासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और पूछा है कि क्यों न उनकी वित्तीय और प्रशासनिक पावर सस्पेंड कर दी जाएं…. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि चेयरमैन की लापरवाही की वजह से मेले की तैयारी में देरी हुई…. अब शासन ने साफ कर दिया है कि ददरी मेला समय पर और ठीक तरीके से हो, इसके लिए सारे फैसले डीएम बलिया लेंगे….

जी न्यूज संवाददाता
नीतिश कुमार यादव
रसड़ा बलिया