Uncategorized
फर्जी जीएसटी गिरोह के कारनामें
यह आडियो क्लिप तमकुहीराज में पूर्व में संचालित सेल टैक्स चौकी पर अंधेरगर्दी मचाये फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक मालिकों को ठग कर उनसे खाते में पैसा वसूलने वाले गिरोह के सदस्यों का है जिन लोगों ने एक ट्रक मालिक को झांसे में लेकर 5500 रुपया अपने फोन पे पर मंगाया है। कई बार पुलिस कार्रवाई कर चुकी है लेकिन कुछ पुलिकर्मियों के मिलीभगत से पुनः यह धंधा पुरे शबाब पर है। इस आडियो क्लिप में जो वार्ता हो रही है और जिस नंबर पर पैसा मंगाया गया है उसमे एक लड़का बनवारिया का और एक धुरिया का बताया जा रहा है। आये दिन इन जलसाजो के ठगी के शिकार लोगों ने जनपद के तेज तर्रार पुलिस कप्तान से आग्रह किया है कि वह अभियान चलाकर इस गिरोह पर कठोर कार्रवाई करने के साथ साथ महकमे के अंदर इस गिरोह को संरक्षण देने वाले लोगों पर भी कार्रवाई करने का कष्ट करें।