Uncategorized

माधौटांडा पुलिस द्वारा नए कानून और महिला मिशन शक्ति के तहत किया जा रहा जागरूक

पीलीभीत:- उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर पीलीभीत पुलिस ने नए अपराधी कानून के प्रति जागरूकता अभियान 2.0 चलाया। इस अभियान के तहत थाना माधौटांडा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, बस अड्डों, स्कूलों, महाविद्यालयों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से संपर्क साधा। आमजन और छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी गई। माधौटांडा थाना की जागरूकता टीम ने संघटक राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान 5.0 फेज के तहत महिलाओं को जागरूक किया और नए कानून के बारे में जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने सरल भाषा में समझाया कि नए कानून किस प्रकार नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करते हैं और अपराध नियंत्रण में अधिक प्रभावी हैं। जन जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर, बैनर और होर्डिंग का भी उपयोग किया गया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान नागरिकों को नए कानून के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे समाज में विधिक जानकारी बढ़ाने से अपराध रोकथाम और न्याय प्रणाली दोनों को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उप निरीक्षक सोहन सिंह, उप निरीक्षक गौरव पवार, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार और कांस्टेबल डिलेश शास्त्री महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनन्त प्रकाश मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य नागरिकों को नए कानूनों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है

Related Articles

Back to top button