Uncategorized
कुशीनगर:–रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीगंज में संचालित श्री राजेंद्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समीप अराजकतत्व द्वारा टैक्टर से दुर्घटना करने व छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने।
दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

आज दिनांक 04-11-2025 दिन मंगलवार को विद्यालय श्री राजेन्द्र इसरावती सीनियर सेकेण्डरी स्कूल लक्ष्मीगंज कुशीनगर के जुबैद उर्फ़ जावेद पुत्र अनवर व अन्य तीन अराजकता करते हुए ट्रैक्टर के बोरनट पर बैठकर रील बनाते हुए कक्षा 11th की छात्रा रेखा पुत्री रमाकांत का एक्सीडेंट हो गया है जिसके फलस्वरूप विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं सड़क पर पहुँच कर रोड जाम कर दिए l बच्चों का जिद था की जब तक जावेद उर्फ़ जुनैद जेल नही जायेगा तो सड़क जाम रहा l जिसमें गणमान्य लोगों तथा थानाध्यक्ष रामकोला द्वारा समझा बुझाकर छात्र छात्राओं को मनाया गया जबकि बच्चे उक्त चारों लड़कों को जेल भेजने के लिए जिद पर अड़े रहे