Uncategorized

1.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

()घुघली पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिग्गी से 1.50 लाख रुपये की चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 16,700 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP-43 Y 4279) बरामद की है।

यह चोरी 11 नवंबर 2025 को कस्बा घुघली में हुई थी, जहां एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल की डिग्गी से 1.50 लाख रुपये नकद चोरी हुआ था। घटना के बाद थाना घुघली में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम चोरों की तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में गठित टीम को 17 नवंबर 2025 को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खजुरिया (मछली गाँव रोड) से मुख्य अभियुक्त

जिलाजीत पुत्र रामचन्द्र (उम्र 38 वर्ष), निवासी सोहना टोला पुरैना, थाना वजीरगंज, जिला गोंडा सुबह 09:40 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ और बरामदगी के दौरान यह भी सामने आया कि जिलाजीत एक पेशेवर और शातिर चोर है। उसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों-रायबरेली, अयोध्या, श्रावस्ती तथा महराजगंज- में 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

उसके आपराधिक इतिहास में शामिल प्रमुख मामले-
मु.अ.सं. 920/2012 धारा 379 भादवि, थाना कोतवाली रायबरेली

मु.अ.सं. 975/2012 – धारा 379 भादवि, थाना कोतवाली रायबरेली

मु.अ.सं. 1033/2012 धारा 8/15 NDPS एक्ट, थाना कोतवाली रायबरेली

पुलिस टीम शेष वांछित सहयोगियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही पूरी गैंग को पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button