सड़क हादसे में दो गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
()रविवार सुबह 10:00 बजे लगभग घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुघली–कप्तानगंज मार्ग पर बेलवा तिवारी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रही बाइक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जाकर गिर पड़े, जबकि बोलेरो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस संख्या UP32FG2598 के EMT- विवेक चौधरी और पायलट-राधेश्याम की मदद से CHC घुघली भेजा गया डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया इलाज जारी है घायलों की पहचान घुघली थाना क्षेत्र के हरपुर महंथ निवासी सत्तर पुत्र,मुराद अली 22 वर्ष दूसरा आसिफ पुत्र रियाज अली 25 वर्ष के रूप में हुई है घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
इस संबंध में जखीरा चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं प्राप्त हुई है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी

