Uncategorized

कुशीनगर: कार की जोरदार टक्कर से तीन युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया टावर के पास एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

घायल युवकों की पहचान अनूप, मुन्ना और सुजीत के रूप में हुई है, जो प्रेमवलिया करमैनी के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुँचवाया।

वहीं, टक्कर मारने वाला कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने कार को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button