Uncategorized

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायलः घुघली-कप्तानगंज मार्ग पर बाइक की टक्कर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज, घुघली थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटखौली के समीप गुरुवार शाम लगभग 3 बजे घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुघली-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलपुर पटखौली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घायलों की पहचान विकास वर्मा पुत्र वीरेंद्र वर्मा, निवासी सुखोई, थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। विकास वर्मा कठहरी से अपने घर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी घुघली भेजा गया।

सीएचसी घुघली में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जखीरा चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल भेजा और दोनों बाइकें पुलिस के कब्जे में ले ली गई हैं।

Related Articles

Back to top button