Uncategorized
स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर एक की हालत गंभीर
महराजगंज ;घुघली थाना क्षेत्र जखीरा चौकी के अंतर्गत ग्राम पटखौली के पास घुघली से कप्तानगंज मार्ग पे बाइक ,स्कूटी में टक्कर हो गई जिसमें एक को मामूली चोट और वही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सी एच सी घुघली ले जाया गया। जहां बाइक चालक की हालत गंभीर देख डॉक्टर प्रथम उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।