Uncategorized

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव की छात्रा स्पेल बी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त की

घुघली ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन बी आर सी घुघली में हुआ, इस प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव की छात्रा आकांक्षा पुत्री राकेश कक्षा 8 ने घुघली ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास कर रहा है जिसका परिणाम है कि आकांक्षा ने ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है इसके लिए आकांक्षा को ढेर सारी शुभकामनाएं साथ ही अन्य बच्चों को इससे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनवरत मेहनत करना चाहिए ।

Related Articles

Back to top button