Uncategorized
बच्चों की पिटाई करने वाली शिक्षिका स्कूल से हुई निष्कासित
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। बदलापुर नगर पंचायत स्थित एल.बी. एस पब्लिक स्कूल में एक शिक्षिका का वीडियो , बच्चों की पिटाई का तेजी से वायरल हो रहा है ,वीडियो जब वायरल हुआ तो आम जन मानस में गुस्सा भड़क उठा जिसपर अभिवावकों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने बदलापुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच का आदेश दिया , खंड शिक्षा अधिकारी ने एल. बी. एस स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है,जानकारी के मुताबिक एल.बी. एस स्कूल के प्रबंधक भोले सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही शिक्षिका को तत्काल स्कूल से निष्काशित कर दिया गया है, प्रबंधक ने खुद इस क्रिया से नाराजगी व्यक्त की है।