Uncategorized

एस आई आर की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 52 बीएलओ किए गए सम्मानित

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

डीएम बोले—समयबद्ध तरीके से पूरा हो रहा डिजिटाइजेशन कार्य

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित समय-सारणी की जानकारी देते हुए बताया कि एन्यूमरेशन अवधि अब 11 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है, जबकि अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 60 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने सदर, जफराबाद और मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्रों में कार्य की गति बढ़ाने के लिए बीएलए के माध्यम से सहयोग की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि आज जिलेभर में मेगा डिजिटाइजेशन डे का आयोजन किया गया, जिसमें बीएलओ की सहायता के लिए अध्यापक व लेखपालों को भी लगाया गया है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आज शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने वाले पूनम देवी, गीतांजलि, शशिकला, आशा देवी, पवन यादव सहित 52 बीएलओ को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बीएलओ ने मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है। अन्य बीएलओ को भी इससे प्रेरणा लेकर अपने कार्य समय से पूरा करना चाहिए।

मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर स्थापित किया गया है, जहां 24 घंटे 4 ऑपरेटर तैनात रहकर शिकायतों और समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। सहायता हेतु फोन नंबर 📞 025452-261950 📞 05452-297950 जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम और तहसील स्तर पर बनाए गए हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने और ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मतदाता सूची से संबंधित सेवाओं का लाभ आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in से आसानी से लिया जा सकता है।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि— बीजेपी से विनीत कुमार शुक्ला, सुदर्शन सिंह, पीयूष; सपा से राकेश मौर्य; कांग्रेस से मो. आरिफ खान, शाहनवाज, अली अंसारी; बीएसपी से विनय राव, चंद्रेश भारती; सीपीआईएम से के.एस. रघुवंशी; आम आदमी पार्टी से अनुराग मणि त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button