Uncategorized

नीलगाय के अवैध शिकार और उसके मांस की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार

घुघली थाना पुलिस ने शुक्रवार देर नीलगाय के अवैध शिकार और उसके मांस की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्ताररात नीलगाय के अवैध शिकार और उसके मांस की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नदी किनारे घुघली बुजुर्ग घाट के पास छापेमारी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुशीनगर सीमा क्षेत्र से कुछ शिकारी नीलगाय का शिकार कर उसका मांस रात में महराजगंज क्षेत्र में बेचने आते हैं। इस सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार गिरि के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल अभय कुमार, देवानन्द तथा कांस्टेबल रजत प्रजापति, प्रवीण कुमार, विकास यादव और जीतेंद्र कुमार शामिल थे।

घाट पर पुलिस टीम ने दो मोटरसाइकिलों पर तीन संदिग्धों को आते देखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button