Uncategorized

घुघली में बढ़ता जाम: हनुमान गढ़ी से सुभाष चौक तक आमजन बेहाल

( )घुघली नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हनुमान गढ़ी से लेकर सुभाष चौक तक प्रतिदिन जाम की समस्या इतनी गंभीर होती जा रही है कि लोगों का सामान्य आवागमन तक बाधित हो रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। स्थिति यह है कि कई बार दोपहिया वाहन भी सड़कों पर आसानी से निकल नहीं पाते, जबकि पैदल चलना तो और भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम की समस्या का मुख्य कारण सड़क पर बढ़ता अतिक्रमण है। अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानें सड़क तक फैला रखी हैं, जिससे आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता हैं कारण। फुटपाथ नदारद हो चुके हैं और लोग मजबूरन सड़क पर चलने को विवश हैं। यही वजह है कि थोड़ी सी भी भीड़ होते ही सड़कें जाम हो जाती हैं।

व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहन स्थिति को और बिगाड़ देते हैं। यातायात विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई की बात तो कही जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक कोई प्रभावी कदम देखने को नहीं मिलता। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और रोजमर्रा की परेशानियाँ बढ़ती जा रही हैं।

स्कूली बच्चों, मरीजों और कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कई बार एम्बुलेंसों को भी जाम में फँसना पड़ता है, जिससे आपातकालीन सेवाएँ प्रभावित होती हैं। अगर इसपे प्रशाशन ने अगर गौर नहीं किया तो जाम की समस्या और भी गम्भीर होती जायेगी

Related Articles

Back to top button