घुघली पोस्ट ऑफिस में भ्रष्टाचार का बोलबाला!
महिला अभिकर्ता से अभद्रता, कमीशन के नाम पर वसूली – खाता नहीं खुल रहा, भुगतान बंद… जनता परेशान!

() घुघली पोस्ट ऑफिस में मनमानी का चरम, एजेंट और ग्राहक दोनों हलकान,घुघली पोस्ट ऑफिस में अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर अभिकर्ताओं और ग्राहकों में भारी आक्रोश है। पोस्ट ऑफिस में तैनात बड़े बाबू उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वे महिला अभिकर्ता के साथ बत्तमीजी, एजेंटों से कमीशन वसूली, और खाता खोलने में जानबूझकर देरी कर रहे हैं।
अभिकर्ताओं के अनुसार, पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने के लिए 50 रुपये तथा लोट जमा करने पर 40 रुपये अनिवार्य कमीशन के रूप में मांगे जा रहे हैं। कमीशन न देने पर 20 तारीख से अब तक कई खातों को नहीं खोला गया, जिससे अभिकर्ता और ग्राहक दोनों परेशान हैं।
ग्राहकों को 5 से 15 दिन तक दौड़ाया जाता है — भुगतान भी ठप!
स्थिति इतनी खराब है कि किसी भी ग्राहक को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कई ग्राहकों के यहां शादी-ब्याह के कार्यक्रम हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस से पैसा न निकल पाने की वजह से लोग बदहवासी में इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं।
अभिकर्ताओं का कहना है कि—
ग्राहक पैसा मांगता है, पर भुगतान नहीं मिलता। ग्राहक हमसे झगड़ता है और हम पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाते रहते हैं। बड़े बाबू साफ कहते हैं— जिसको जो करना है कर लो।पूरे घुघली क्षेत्र के एजेंट परेशान — बढ़ रहा है अविश्वास
पोस्ट ऑफिस की इस मनमानी से अभिकर्ताओं की साख पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्राहक अब एजेंटों पर ही सवाल उठाने लगे हैं, जबकि वास्तविक समस्या पोस्ट ऑफिस की ढुलमुल और भ्रष्ट व्यवस्था है।
जिला बचत अधिकारी से कड़ी कार्रवाई की मांग अभिकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जिला बचत अधिकारी से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कराई जाए और बड़े बाबू उमेश कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भ्रष्टाचार और मनमानी पर रोक लग सके।लोगों का कहना है कि—
अगर अभी कार्रवाई नहीं हुई तो पोस्ट ऑफिस पर जनता का विश्वास पूरी तरह से टूट जाएगा।